वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग पर छात्रों ने सोमवार को प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट से मुलाकात की। उन्होंने मांग के समर्थन में प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा। इस पर प्राचार्य ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
सोमवार को छात्रों ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भाग्यश्री के नेतृत्व में प्राचार्य से मुलाकात की। छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय में पछवादून के साथ ही जौनसार बावर से भी बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन बीते दिनों हुई बारिश के कारण क्षेत्र की कई सड़कें बंद हो गई। इससे कई छात्र दाखिला लेने से वंचित रह गए। ऐसे में कॉलेज प्रशासन को छात्रों को प्रवेश का अंतिम मौका देना चाहिए। उन्होंने बीए और बीकॉम के अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी शीघ्र घोषित कराने की मांग की। कहा कि रिजल्ट घोषित नहीं होने के कारण अब तक स्नताकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश शुरू नहीं हो सके हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में अवनीश, प्रिंस राणा, भाग्यश्री, सलमान, प्रेमचंद नौटियाल, मनीष, शिवम भारद्वाज, मोहम्मद शाहरुख, योगश, ऋ षभ जोशी, रजत जैन, प्रशांत कश्यप, विवेक बिजल्वाण, परवेज, सजल कन्नौजिया, आदित्य जोशी, संदीप कंडवाल, सचिन, अख्तर, आदर्श, निशांत, अनमोल आदि मौजूद रहे।