फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: समान वेतन और शक्ति नहर पर बैरियर लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात की। मोर्चा ने उपनल में लगे पूर्व सैनिकों को समान कार्य समान वेतन देने की मांग उठाई। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विकासनगर की शक्ति नहर पर क्रैश बैरियर और तार जाल लगाने की भी मांग रखी। प्रमुख सचिव ऊर्जा निगमों के प्रबंध निदेशकों को तत्काल वार्ता के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय ने उपनल कर्मियों को समान कार्य-समान वेतन देने का निर्देश दिया था। शासन ने तीन फरवरी को सभी विभागों को इसका अनुपालन करने को कहा था। हालांकि ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने अभी तक इस आदेश का पालन नहीं किया है। शक्ति नहर पर बैरियर न होने से कई दुर्घटनाएं और आत्महत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें