फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उप जिला अस्पताल में स्थायी फिजिशियन की तैनाती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल विकासनगर में स्थायी फिजिशियन की नियुक्ति की मांग उठ रही है। मौजूदा समय में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर अस्पताल में सप्ताह के तीन दिन जनरल ओपीडी संचालित की जा रही है। अन्य दिनों में बाल रोग विशेषज्ञ जनरल ओपीडी के मरीज देख रहे हैं। इससे बाल रोग विशेषज्ञ और मरीज दोनों ही परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनरल ओपीडी संचालित की गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया के फिजिशियन सप्ताह में तीन दिन अस्पताल में मरीजों को देखते हैं। अन्य दिनों में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केएस चौहान मरीज देखा करते थे। फिजिशियन की वैकल्पिक व्यवस्था से पहले भी वह लंबे समय से बाल रोग चिकित्सा और जनरल ओपीडी के मरीज एक साथ देख रहे थे। 31 मार्च को डॉ. केएस चौहान ने वीआरएस ले लिया था। अब अन्य दिनों में डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर दोनों ओपीडी में आने वाले मरीजों का उपचार कर रहे हैं। सप्ताह में तीन दिन बाल रोग चिकित्सा व जनरल ओपीडी एक साथ संचालित होने के कारण चिकित्सक और मरीज दोनों को परेशानी हो रही है। वहीं, मरीजों की संख्या बढ़ने पर मेडिकल अफसरों की ड्यूटी भी ओपीडी में लगानी पड़ती है। इससे इमरजेंसी सेवा भी प्रभावित होती है।
जनरल ओपीडी के दिन बदले
उप जिला अस्पताल विकासनगर में जनरल ओपीडी के दिन बदल गए हैं। अब, सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को जनरल ओपीडी संचालित की जाएगी। वहीं, फिजिशियन भी अब कक्ष नंबर 10 में बैठेंगे। उप जिला अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जनरल ओपीडी संचालित की जाती है। अब तक जनरल ओपीडी के लिए सप्ताह में मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन निर्धारित था। लेकिन, सोमवार को अधिक संख्या में मरीज पहुंच रहे थे। मरीजों की सुविधा को देखते हुए ओपीडी के दिनों में बदलाव किया गया है। उप जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. उमंग नौटियाल ने जानकारी दी कि अब वह सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें