फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेलबाबा की 40 हेक्टेयर वन भूमि पर शासन में हो चुका मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शासन में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के अंतर्गत बेलबाबा(नैनीताल जिला) में हाईकोर्ट स्थापना को लेकर 10 जुलाई को प्रारंभिक चर्चा हो चुकी। इसमें जिला प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए थे। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट कहां पर शिफ्ट होना है, इसे लेकर अंतिम फैसला कैबिनेट के माध्यम से होगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मई के महीने में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के भाखड़ा रेंज में उच्च न्यायालय, कांपलेक्स निर्माण को लेकर विभिन्न विभागों ने निरीक्षण किया था। भाखड़ा रेंज के लामाचौड़ ब्लाक में कुल 73 हेक्टेयर वन भूमि देखी गई, जो कि हल्द्वानी- रुद्रपुर मार्ग से लगी हुई है। इसमें चालीस हेक्टेयर भूमि संबंधित कार्य के लिए ठीक मानी गई। बताया जाता है कि इसके बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। इसमें बेलबाबा की भूमि को लेकर मंथन हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें