तब तक कोतवाली से उप निरीक्षक योगेश दत्त और एसआई अंजू यादव पुलिस बल के साथ पहुंच चुके थे। उन्होंने पुलिस के वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा ने रवि को मृत घोषित कर दिया।
शारदा स्नानघाट की जल पुलिस चौकी पर दो तैराक जवानों की तैनाती है लेकिन शुक्रवार को चौकी पर एक भी जवान मौजूद नहीं था। बताया गया कि एक तैराक जवान छुट्टी पर है तो दूसरे की नानकमत्ता मेले में ड्यूटी लगी है। घाट के आसपास के लोगों को मानना है कि यदि घटना के वक्त तैराक पुलिस के जवान तैनात होते तो शायद रवि को बचाया जा सकता था।
दीदी-जीजा के साथ खिंची थी आखिरी सेल्फी
हादसे से कुछ देर पहले रवि ने शारदा में स्नान करते दीदी, जीजा और भांजियों के साथ अपनी सेल्फी खींची थी। रवि को क्या पता था वह जो सेल्फी वह खींच रहा है वह आखिरी होगी। दीदी और जीजा के स्नान करने के बाद रवि नदी में नहाने उतरा और डूब गया।