पुलिस ने आयोजकों को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस से भिड़ गए। इसी बीच, कुछ स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को समझाने का प्रयास किया तो वह उनके साथ भी बदसलूकी करने लगे। ऐसे में पुलिस कई पर्यटकों को चौकी ले आई।
पर्यटकों ने चौकी में भी कुछ स्थानीय लोगों के साथ बदतमीजी की। बाद में पुलिस ने पर्यटकों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। सीओ सिटी के निर्देश पर मल्लीताल चौकी प्रभारी जयानंद पांडे ने 22 नाविकों पर बिना लाइफ जैकेट पर्यटकों को झील में ले जाने पर 250-250 रुपये का जुर्माना कर दिया।