फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: भैंसियाताल में फंसा ट्रेकर दल सुरक्षित मुनस्यारी पहुंचा, तड़के तीन बजे शुरू हुआ रेस्क्यू

Thu, 27 Dec 2018 08:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम के साथ ट्रेक्रिंग दल के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागेश्वर के गोगिना से नामिक होते हुए मुनस्यारी के लिए निकले फंसे ट्रेकरों ने मंगलवार रात भैंसियाताल स्थित गुफा में गुजारी। बुधवार तड़के तीन बजे मुनस्यारी से गई रेस्क्यू टीम भैंसियाताल पहुंची और सात ट्रेकर, तीन पोर्ट्स, एक गाइड को सुरक्षित लेकर आई। सभी का अस्पताल में इलाज किया गया। बाद में ट्रेकरों का दल हल्द्वानी रवाना हो गया।

विज्ञापन


संगम पार्क लक्ष्मीनगर दिल्ली निवासी अभिजीत (27), हल्द्वानी निवासी उमेश रावत (29), देहरादून निवासी राजेंद्र रौतेला (25), अशोक नगर दिल्ली निवासी पंकज जहांगीर (31) और उदयभान सिंह चौहान (28), कानपुर देहात निवासी गौरव (29) और दसपुर पश्चिमी बंगाल निवासी चैपन (27) मंगलवार को गाइड नेत्र सिंह, पोर्टर्स प्रवीण आर्या, मनोज कुमार, त्रिलोक सिंह सभी निवासी कपकोट के साथ गोगिना से नामिक  और यहां से सभी लोग दोपहर 12 बजे भैंसियाताल पहुंचे। 

भैंसियाताल से खलियाटॉप की ओर आते अत्यधिक ठंड के चलते पंकज का स्वास्थ्य खराब हो गया था। इसके चलते सभी लोग भैंसियाताल में ही फंस गए थे।  ट्रेकर अभिजीत ने इसकी जानकारी आपदा प्रबंधन को दी। जानकारी मिलते ही  शाम छह बजे आईटीबीपी, राजस्व, वन विभाग, पुलिस और मोनाल संस्था की टीम भैंसियाताल को रवाना हुई। लगातार आठ घंटे चलने के बाद तड़के तीन टीम भैंसियाताल पहुंची।
विज्ञापन


सुबह सात बजे सभी लोग खलियाटॉप होते हुए मुनस्यारी को रवाना हुए। सुबह एक बैकअप टीम को थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में उपचार सामग्री के साथ भेजा गया था। ट्रेकरों, पोर्टर्स  और गाइड का मुनस्यारी अस्पताल में डॉ. दिनेश चंदोला, डॉ. बृजेश तिवारी ने इलाज किया। उन्होंने बताया कि सभी लोगों की हालत स्थिर है। ट्रेकर दल हल्द्वानी को रवाना हो गया है।
विज्ञापन


रेस्क्यू टीम में यह रहे शामिल
आईटीबीपी के निरीक्षक कृपाल सिंह, महेश धामी, सचिन सामंत, हिमांशु भंडारी, त्रिलोचन।
राजस्व टीम के सहायक उप निरीक्षक कमल उपाध्याय, नरेंद्र कुमार, गोविंद सिंह, राकेश चिराल, देवेंद्र राम।
वन विभाग के आरक्षी कैलाश चंद्र पांडेय।
पुलिस के एसआई अरुण सिंह राणा, कांस्टेबल संतोष कुमार, महेंद्र कुमार, राकेश कुमार।
मोनाल संस्था के दीपक पंवार, मनोज झिक्वान, चंचल सिंह।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें