अगले साल से यमुनोत्री धाम के लिए शुरू होगी हेली सेवा
यमुनोत्री धाम के समीप हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। इस हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर का ट्रायल सफल रहा। अगले साल यात्रा पर आने वाले बुजुर्ग हेलिकॉप्टर से आसानी से यमुनोत्री धाम पहुंच कर दर्शन कर सकते हैं। शुरूआत में हेली सेवा की सुविधा 55 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मिलेगी। जिन्हें पैदल चलने में असमर्थ हैं।
ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: किसी के माथे का सिंदूर उजड़ा तो किसी का भाई चल बसा...बराथ गांव में एक साथ जलीं कई चिताएं
दिल्ली से पिथौरागढ़ के साथ गौचर व जोशियाड़ा के लिए सात नवंबर से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए एलायंस एयर 42 सीटर विमान सेवा शुरू करेगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सीमावर्ती जिला पिथौरागढ़ का सफर भी आसान होगा। - सचिन कुर्वे, सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग