फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP Uttarakhand: दिल्ली के एमसीडी चुनाव में प्रचार करेंगे आप के 45 नेता, स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Wed, 16 Nov 2022 11:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने उत्तराखंड से स्टार प्रचारकों के नाम की घोषणा की है। सूची में जोत सिंह बिष्ट, जगतार सिंह बजवाल, शिशुपाल सिंह रावत, नरेश शर्मा, प्रेम सिंह, डॉ.आरपी रतूड़ी सहित कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के 45 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रचारकों की सूची जारी की। पार्टी का मानना है कि दिल्ली में उत्तराखंड मूल के लोगों की संख्या काफी है। ऐसे में उत्तराखंड के नेताओं का प्रचार फायदेमंद होगा।

विज्ञापन


दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने जोत सिंह बिष्ट, जगतार सिंह बजवाल, शिशुपाल सिंह रावत, नरेश शर्मा, प्रेम सिंह, डॉ.आरपी रतूड़ी, एडवोकेट रजिया बेग, सुनीता बजवा, दिगमोहन नेगी, प्रवीण बंसल, राजेश बिष्ट, अमित जोशी, डीके पाल, रविंद्र आनंद, राजीव लोचन, संजय सैनी, सुभाषा व्यापारी, ममता सिंह, विजय सिंह पंवार, मनोरथ निराला, नंदन सिंह बिष्ट का नाम दिया गया है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब टूरिस्ट को घुमा कमाई करेंगे युवा, पर्यटकों को रोमांच का अहसास दिलाने के लिए करेंगे ये खास काम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जसपाल सिंह, सुमित टिक्कु, कुलवंत सिंह, डॉ.युसुफ, मनोहर लाल पहाड़ी, सीपी सिंह, प्रशांत राय, राजू मौर्या, कमलेश रमन, पुष्पा चौहान, शादाब आलम, डॉ.युनुस चौधरी, नितिन जोशी, गजेंद्र चौहान, चंद्रशेखर पांडेय, सुरेश बिष्ट, अशोक सेमवाल, समीर रतूड़ी, दिनेश सेमवाल, मंजू शर्मा, राजेंद्र, सुधा पटवाल, सुदेश सैनी और विपिन नेगी के नामों की घोषणा की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें