फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ के लिए 15 जुलाई की रात से हाईवे पर यातायात होगा बंद 

Wed, 05 Jul 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
kanwar
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारी इस बार पहले से अधिक समन्वय और तालमेल के साथ काम करेंगे। आपसी समन्वय बनाने के लिए पहली बार दोनों प्रदेशों में बनने वाली कांवड़ चेक पोस्टों पर दोनों ओर के पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान 15 जुलाई की रात से हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गढ़वाल जोन, मेरठ और सहारनपुर जोन के आला अधिकारियों ने प्रेसवार्ता में बताया कि हरिद्वार से लेकर मेरठ तक कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मेरठ और गढ़वाल मंडल के कमिश्नर और एडीजी स्तर के अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सहयोग का तालमेल पर जोर दिया।

एडीजी राम सिंह मीणा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बनाई जाने वाली चेक पोस्टों पर पहली बार दोनों प्रदेशों की पुलिस तैनात रहेगी। चेकपोस्टों पर सीओ स्तर के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। किसी भी छोटी घटना को अनदेखा नहीं किया जाएगा। दोनों ओर के अधिकारी एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे। गंगनहर, राजवाहों पर जल पुलिस की तैनाती रहेगी। कमिश्नर विनोद शर्मा ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


108 सेवा के अलावा एंबुलेंस भी तैनात की जाएगी, जिनमें चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा। कांवड़ पटरी पर ज्यादा शौचालय बनाने की तैयारी की जा रही है। कांवड़ियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। एडीजी मेरठ आनंद कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा महापर्व है जिसे सकुशल संपन्न कराने में दोनों प्रदेशों की पुलिस मिलकर काम करेगी। सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा।

कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयास किए जाएंगे। सहारनपुर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ के दौरान हादसों के शिकार लोगों को समय रहते उचित सहायता दी जायेगी। घायलों को जिला अस्पताल या हायर सेंटर भेजने की व्यवस्था की जायेगी। मुजफ्फरनगर के डीएम जे. प्रियदर्शी ने अपने जिले में की गई तैयारियों की जानकारी दी और कांवड़ पटरी को समय से दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।  

निरीक्षण कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप
नारसन। कांवड़ मेला के मद्देनजर मंगलवार को यूपी और उत्तराखंड के आला अधिकारियों ने नारसन तिराहे और आसपास क्षेत्रों में निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही कांवड़ यात्रा के सुचारु रूप से शुरू कराने के लिए विचार -विमर्श किया। साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 

उत्तराखंड की ओर से एडीजी अशोक कुमार, आईजी दीपम सेठ, डीआईजी पुष्कर ज्योति, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ मंगलौर परीक्षित कुमार, सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सहित अन्य अधिकारी नारसन बार्डर पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर यूपी की ओर से एडीजी आनंद कुमार, कमिश्नर सहारनपुर दीपक अग्रवाल, डीएम  मुजफ्फर नगर जे. प्रियदर्शन, एसएसपी आनंद कुमार नारसन बार्डर पहुंचे। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में विचार विमर्श किया। साथ ही आपसी तालमेल और सहयोग पर जोर दिया गया। साथ ही कांवड़ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें