दिल्ली की युवती से दून में हुए दुष्कर्म के मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जीरो एफआईआर दिल्ली से स्थानांतरित होकर कैंट थाने में आई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जुलाई 2022 में दिल्ली निवासी एक युवती और युवक देहरादून घूमने आए थे।
यहां दोनों ने गुच्चूपानी में एक रिजॉर्ट में कमरा बुक कराया। युवती के मुताबिक, युवक ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद उसने दिल्ली में भी कई बार दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था। लेकिन, अब पता चला है कि वह शादीशुदा है।
ये भी पढ़ें...Dehradun: रिटायर्ड बैंक अधिकारी को बेच दी गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन, 94.81 लाख रुपये हड़पे
युवती के मुताबिक, दिल्ली में युवक ने उसके साथ मारपीट भी की थी। किसी से बात करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने आरोपी कृष्ण कुमार निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद के खिलाफ वहां वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घटनास्थल देहरादून होने के कारण वसंत कुंज पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इसे दून पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। कैंट थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।