फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी; मुख्यमंत्री धामी ने सीएम रेखा से की निष्पक्ष जांच के लिए बात

Sun, 07 Jun 2026 05:13 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मती रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में होटल के कुक उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम रेखा गुप्ता से बात की। सीएम ने कहा देशभर के प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी से बातचीत के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जांच पूरी तरह से तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर होगी। सीएम धामी ने कहा, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली सरकार व संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।

Uttarkashi: दयारा से डोडीताल तक बढ़ाया सर्च ऑपरेशन; लापता ट्रैकर बबीता की तलाश में हेली से हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी फोन पर बात कर उन्हें हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया। कहा, हमारी सरकार देशभर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें