वाया मेरठ जाएं या सहारनपुर, मिलेगा एंट्री-एग्जिट प्वाइंट
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दिल्ली जाने के लिए वाया मेरठ होकर जाएं या दिल्ली यमुनोत्री हाईवे के जरिए सहारनपुर-शामली-बागपत होकर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर पहुंचे, सभी जगह से इस एक्सप्रेस वे को जोड़ा गया है। एक्सप्रस-वे की कुल लंबाई 213 किलोमीटर है। इसे 11 पैकेज में बनाया जा रहा है।
पहला चरण -अक्षरधाम-दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा
दूसरा चरण- ईपीई क्रॉसिंग-सहारनपुर बाईपास
तीसरा चरण - सहारनपुर बाईपास-गणेशपुर
चौथा चरण -गणेशपुर-देहरादून
एक्सप्रेस-वे की खास बातें
- परियोजना में कुल 29 किमी लंबा एलिवेटेड रोड होगा
- एक्सप्रेस वे में दिल्ली से देहरादून के बीच पांच रेलवे ओवरब्रिज
- परियोजना में 110 वाहन अंडरपास बनाए जा रहे हैं
- स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए 76 किमी सर्विस रोड बन रहा
- विभिन्न हाईवे को कनेक्ट करने के लिए 16 एग्जिट-एंट्री प्वाइंट बनाए जा रहे हैं