रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
करीब 250 करोड़ रुपये से देहरादून रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके बाद यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिल सकेंगी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन चलने के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में भी तेजी आएगी।
बृहस्पतिवार को हरिद्वार जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदे भारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जाएगी। ट्रेन के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी जाएंगे, जिससे दिनभर अधिकारी तैयारियों में लगे रहे। बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री कुछ समय के लिए ठहरेंगे। वह यहां सभा को संबोधित भी करेंगे। बुधवार को अधिकारी रेलवे स्टेशन पर खामियों को ठीक करने में लगे रहे।