दोनों के अलग-अलग उद्घाटन की उम्मीद
एक्सप्रेस-वे पर पहले माना जा रहा था कि दिल्ली से देहरादून तक का उद्घाटन एक साथ हो सकता है। लेकिन अब माना जा रहा है कि पहले चरण और चौथे चरण का उद्घाटन अलग-अलग हो सकता है। पहले चरण का उद्घाटन 17 से 20 दिसंबर को माना जा रहा है तो वहीं चौथे चरण में देहरादून तक के उद्घाटन की तिथि नहीं आई है।
एक्सप्रेस-वे पर गणेशपुर से आशरोड़ी का निर्माण चौथे चरण का है। जो लगभग पूरा कर लिया गया है। अभी तक इसके उद्घाटन की तिथि नहीं मिली है।
-प्रदीप सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टरस, एनएचएआई