फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दिल्ली की सीएम रेखा ने केदारनाथ और बद्रीनाथ के किए दर्शन, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

Mon, 02 Jun 2025 07:40 AM IST
अनुज कुमार एएनआई, देहरादून

सार

दिल्ली की मुखमंत्री रेखा गुप्ता उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान आज उन्होंने केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना की। इससे एक दिन पहले उन्होंने हरिद्वार में गंगा स्नान किया था। 
विज्ञापन
परिवार संग सीएम रेखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यंमत्री रेखा गुप्ता उत्तराखंड के दौरे पर हैं। आज सुबह सोमवार को सीएम रेखा अपने परिवार के साथ केदारनाथ पहुंची हैं। सीएम रेखा गुप्ता पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ धाम से रवाना हुईं। केदारनाथ धाम के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम पहुंचीं। जहां उन्होंने सपरिवार पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

 

बीते रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरिद्वार दौरे पर थीं। उन्होंने सबसे पहले पति के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा में स्नान किया। इस दौरान गंगा सभा ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता पहली बार हरिद्वार पहुंची थीं।
 
हरिद्वार में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि आज का मां गंगा का स्नान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अपनी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को पूरा कर आज पुण्य भूमि हरकी पैड़ी पर आई हूं। आज मैंने मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए यही प्रार्थना की है कि भारतवर्ष विकसित हो और उसमें दिल्ली भी अपना स्थान बनाएं।
विज्ञापन


उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम, भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए इस पवित्र तीर्थ स्थल की यात्रा करते हैं। केदारनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत 2 मई से हो चुकी है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 2 मार्च 2025 से शुरू हो गए थे। आइए, जानते हैं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और जरूरी बातें।
 

केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी?
केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, क्योंकि यह सरकार को यात्रियों की संख्या नियंत्रित करने, आपात स्थिति में ट्रैकिंग, और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में मदद करता है। बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रियों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है। यह प्रक्रिया मुफ्त है और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

स्टेप 1. उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Register” बटन पर क्लिक करें इसके बाद, स्क्रीन पर खुले जरूरी जानकारी को भरके अपना अकाउंट बनाएं।

स्टेप 3. इसके बाद अपना अकाउंट लॉग इन करें। अब आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें, जैसे - नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, यात्रा की तारीख आदि।

स्टेप 4. इसके बाद गंतव्य भ्रमण के सेक्शन में केदारनाथ चुनें।

स्टेप 5. इसके बाद आधार कार्ड वेरिफिकेशन करें। अब आपातकालीन संपर्क जैसी जानकारी भरें।

स्टेप 6. फॉर्म जमा करने के बाद आपको ईमेल या व्हाट्सएप पर रजिस्ट्रेशन नंबर और यात्रा पास मिलेगा। इसे प्रिंट करें और यात्रा के दौरान साथ रखें।

स्टेप 7. यात्रा के दौरान आधार कार्ड, वोटर आईडी, या पासपोर्ट जैसे वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।

ये भी पढ़ें: Haridwar News: वात्सल्य गंगा आश्रय का लोकार्पण, दिल्ली की सीएम और साध्वी ऋतंभरा समेत पहुंचीं कई हस्तियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें