तीन बजे अन्य कर्मचारियों ने फोन किया तब भी कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद होटल मैनेजर ने घटना की सूचना भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़ दिया।
बिस्तर के नीचे व्यवसायी गिरे पड़े थे। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से बेस अस्पताल भेजा लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कारोबारी के पर्स में दस हजार रुपये, आईडी और अन्य कागजात मिले।
शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन पंजाब के अमृतसर में थे। पुलिस ने होटल का कमरा सील करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस ने होटल के कमरे से मैकडावल का अद्धा, क्वाटर और रायल स्टैग की एक बोतल बरामद की है। तीनों बोतलों से काफी मात्रा में शराब पी गई थी।
डेढ़ महीने से हल्द्वानी में था
कारोबारी के दोस्त ने पुलिस को बताया कि मंदीप डेढ़ महीने से दुर्गा सिटी सेंटर स्थित टूर एंड ट्रेवेल्स से जुड़े थे। वह कमीशन पर काम करते थे। होटल में रुकने से पहले अपने दोस्त के साथ रूपनगर मुखानी में रहते थे। उनकी दो दिन पहले दोस्त से बातचीत हुई थी। उन्होंने भीमताल जाने की बात कही थी।
डिस्टर्ब नहीं करने के लिए चेताया था
होटल मैनेजर ने बताया कि चेक आउट का समय होने पर 31 दिसंबर की दोपहर एक कर्मचारी को कारोबारी के पास भेजा गया था। उन्होंने खाने के पैसे का भुगतान कर दिया। साथ ही मैनेजर को कहा था कि कर्मचारी को भेजकर डिस्टर्ब मत करो, जब जरूरत होगी तो वह वेटर को बुला लेंगे।। शांति के लिए होटल में ठहरा जाता है।