फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का रण: भाई जीते दिल्ली की जंग तो बहन के घर मनेगा खूब जश्न

Tue, 11 Feb 2020 11:06 AM IST
अलका त्यागी राजेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार  

सार

  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बहन डॉ. रंजना रहती हैं हरिद्वार में
  • भाई को फिर देखना चाहती हैं दिल्ली का सीएम, नतीजे पर है नजर 
विज्ञापन
बहन के साथ अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के चुनावी रण पर देश भर की निगाहें लगी है। लेकिन हरिद्वार में शिवालिक नगर की रहने वालीं डॉ. रंजना और उनके परिवार के लिए यह चुनाव खास है। डॉ. रंजना दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बहन हैं। ऐसे में जाहिर है कि अगर दिल्ली की जंग केजरीवाल जीते तो डॉ. रंजना के शिवालिक नगर स्थित घर पर भी खूब जश्न होगा। 

विज्ञापन


डॉ. रंजना गुप्ता और उनके पति डॉ. अजय गुप्ता दोनों पेशे से डॉक्टर है। डॉ. अजय गुप्ता बीएचईएल अस्पताल में एनेस्थीसिया के हेड हैं, जबकि डॉ रंजना ज्वालापुर के सुभाषनगर में अपना क्लीनिक चलाती हैं।

दिल्ली के चुनाव के दौरान पूरे परिवार की नजर वहां चल रही राजनीति पर लगी रही। अब जबकि मंगलवार को परिणाम आना है तो पूरा गुप्ता परिवार ईश्वर से केजरीवाल के फिर से सीएम बनने की दुआ कर रहा है।
विज्ञापन


 केजरीवाल की बहन डॉ रंजना गुप्ता ने अमर उजाला में बातचीत में एग्जिट पोल के सही होने की उम्मीद जताई। कहा कि उन्हें भरोसा है कि अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली की सत्ता संभालेंगे। उनका मानना है कि केजरीवाल अपने स्वभाव के अनुरुप जिस मकसद को लेकर राजनीति में आए थे, उसे सीएम के रुप में उन्होंने करके दिखाया है।

विज्ञापन

नतीजे के बाद हरिद्वार आएंगे केजरीवाल

देश में उन्होंने राजनीति का नया दौर शुरू किया और नेताओं को बताया कि जनता साफ सुथरी तथा विकास  पर आधारित राजनीति को ही  पसंद करती है। डॉ रंजना को उनकी मोहल्ला क्लीनिक की योजना बहुत पसंद आई थी।

रंजना गुप्ता का मानना है कि इस चुनाव में जिस तरह से केजरीवाल और उनकी पार्टी ने अपने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड और अगले पांच साल का विजन जनता के बीच पेश किया वह प्रभावशाली है। 

रंजना ने कहा कि शाहीन बाग जैसी राजनीति को जनता नकार चुकी है। उम्मीद जताई कि अगर अरविंद फिर सीएम बने तो दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर समस्या का समाधान जरूर निकालेंगे। उनके बेटे अभय गुप्ता और बेटी भी अपने मामा से बेहद प्रभावित हैं। अरविंद केजरीवाल करीब तीन साल पहले अपनी बहन के घर आए थे। डॉ. रंजना ने बताया कि चुनाव नतीजा आने के बाद उनका फिर शिवालिक नगर आने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें