फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फाइनल में पहुंची दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल आईपीएससी सुब्रतो मुखर्जी इंटरनेशनल क्वालीफाई अंडर-17 फुटबाल चैंपियनशिप में बुधवार को चार मैच खेले गए। इसमें क्वार्टर फाइनल में हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद और सेमीफाइनल में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

सेलाकुई स्थित एक स्कूल में खेली जा रही चैंपियनशिप में बुधवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और पाइनग्रो स्कूल हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। इसमें हिमाचल की टीम ने 6-7 से जीत दर्ज की। दूसरा क्वार्टर फाइनल जीनिसस पब्लिक स्कूल और द हैदराबाद पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें हैदराबाद की टीम 3-2 से विजय रही। वहीं, पहला सेमीफाइनल मैच मॉडर्न स्कूल दिल्ली और एमराल्ड पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें मॉडर्न स्कूल दिल्ली की टीम ने एमराल्ड स्कूल की टीम को 2-0 से शिकस्त दी।
दूसरा सेमीफाइनल द हैदराबाद पब्लिक स्कूल और पाइनग्रो स्कूल हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। इसमें पाइनग्रो ने 3-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की। स्कूल के हेड ऑफ स्पोर्ट्स कवलजीत सिंह और फिजिकल एजुकेशन हेड राॅय ने बताया कि एसजीएफआई की ओर से सभी टीमों में से केवल 36 बेहतरीन खिलाड़ी चुने जाएंगे, जो नेशनल टीम के कैंप में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें