फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सिंचाई लिफ्टिंग योजना से देवथला और रुद्रपुर के नौकियो को जोड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रुद्रपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं नलकूप खंड देहरादून को ज्ञापन सौंपकर यमुना सिंचाई लिफ्टिंग योजना से देवथला और रुद्रपुर के नौकियों बस्ती को जोड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि विगत दो-तीन वर्षों से योजना संचालित है। इसकी पाइपलाइन का कार्य ग्राम पंचायत लांघा के पसोली ग्राम तक लगभग पूर्ण हो चुका है। बताया कि यह सिंचाई योजना देवथला, रुद्रपुर की नौकियो बस्ती तक प्रस्तावित है। ग्राम पंचायत रुद्रपुर क्षेत्र में नौकियो बस्ती से जोलो तक लगभग 15 सौ बीघा भूमि असिंचित है।इस कारण किसानों को भारी क्षति हो रही है। कहा कि योजना का निर्माण देवथला और रुद्रपुर नौकियो बस्ती तक शीघ्र करवाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेश नौटियाल, चंचल शर्मा, कुंदन नेगी, अनिल नौटियाल, अभिराजन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें