फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गर्मी में डिहाइड्रेशन होने पर हार्ट अटैक का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iहार्ट की बीमारी से ग्रसित मरीजों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत
विज्ञापन

I
I उच्च तापमान का असर हार्ट के मरीजों पर अधिक देखने को मिल सकता है। यह लोग गर्म वातावरण में अधिक समय तक रहते हैं तो इन्हें हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। इसके अलावा गर्मी में डिहाइड्रेशन होने पर भी हार्ट अटैक की समस्या हो सकती है।I
Iडॉक्टरों के मुताबिक, गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में दिल की धड़कन बढ़ने, ब्लड प्रेशर कम होने, सांस तेज चलने और हार्ट अटैक के मरीज आ रहे हैं। हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या कम है, लेकिन धड़कन बढ़ने की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। ऐसे मरीज अस्पतालों की ओपीडी के कार्डियोलॉजी विभाग और मेडिसिन विभाग में इलाज करवाने आ रहे हैं। दून अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना 10 से 12 ऐसे मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकोरोनेशन अस्पताल स्थित मेडिट्रीना हार्ट सेंटर की कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंजली सिंह ने बताया कि डिहाइड्रेशन होने पर ब्लड प्रेशर कम होने लगता है और दिल की धड़कन तेज हो जाती है। शरीर में पानी की कमी होने पर हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। अस्पताल में ऐसे मरीज आ रहे हैं जिनको डायरिया होने के बाद हार्ट अटैक आ गया था। इसके बाद भर्ती कर उनका इलाज किया गया। जिन मरीजों को पहले ही हार्ट की समस्या है और गर्मी में डिहाइड्रेशन हो जाता है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें