फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला रामलीला अवॉर्ड : सम्मान पाकर खिल उठे मंच पर हुनर दिखाने वाले 

Sat, 12 Oct 2019 11:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • ‘अमर उजाला रामलीला अवॉर्ड प्रतियोगिता’ का पुरस्कार लेने पहुंचे कलाकारों ने जताया आभार 
  • बोले- अमर उजाला ने अवॉर्ड देकर बनाई अलग पहचान, बढ़ेगा मनोबल 
विज्ञापन
सम्मान समारोह के दौरान विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘अमर उजाला रामलीला अवॉर्ड प्रतियोगिता’ का पुरस्कार लेने पहुंचे कलाकारों ने आभार जताते हुए इसे कलाकारों का हौसला बढ़ाने वाला बताया। कहा कि इससे लोग रामलीला मंचन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। साथ ही आगे ऐसे पुरस्कार पाने के लिए कलाकारों का मनोबल भी बढ़ेगा। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने बेटी को भी रामलीला मंचन में मौका देने की घोषणा की। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पटेलनगर स्थित अमर उजाला कार्यालय में अवॉर्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण रहे। उन्होंने अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए कहा कि हर साल पुतला फूं कने की बजाय हमें अपने आसपास की बुराइयों को खत्म करना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने जागर गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद देहरादून, ऋषिकेश और विकासनगर के कलाकारों और समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला मंचन में आने वाली कठिनाइयां व अनुभव साझा किए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि भरतवाण ने कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में एडवोकेट ललित मोहन जोशी, केसी पांडे, प्रदीप, बंटी सिंह बिष्ट, ललित चंद्र जोशी, पंकज सती, गणेश पांडे, नंदन सिंह रावत, कृष्ण गोपाल शर्मा, स्वामी राम शरण शर्मा, महेश कुमार गर्ग, सोम प्रकाश शर्मा, अरविंद गोयल, राकेश स्वरूप महेंद्रू, रोहताश पाल, भारतेंदु शंकर पांडे, विकास, सागर गोस्वामी, मनदीप सिंह, केके सचदेवा, गीता सचदेवा आदि मौजूद रहे।  

इन्हें मिले अवॉर्ड 

सर्वश्रेष्ठ राम रूप : नकुल बधानी, पर्वतीय रामलीला कमेटी, धर्मपुर 
सर्वश्रेष्ठ सीता रूप : सान्या सचदेवा, श्री भरत रामलीला दशहरा कमेटी, ऋषिकेश
सर्वश्रेष्ठ लक्ष्मण रूप : यीतेंद्र कश्यप, नवयुवक रामलीला समिति, डाकपत्थर, विकासनगर
सर्वश्रेष्ठ हनुमान रूप : रोशनलाल प्रजापति, श्री भरत रामलीला दशहरा कमेटी, ऋषिकेश और नंदन कुमार, रामलीला समिति, नेहरू बाजार, डाकपत्थर, विकासनगर 
सर्वश्रेष्ठ रावण रूप : भारतेंदु शंकर पांडेय, सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी, ऋषिकेश
रावण, ज्यूरी च्वाइस अवॉर्ड : संदीप दहला, पर्वतीय रामलीला कमेटी, धर्मपुर, देहरादून
सर्वश्रेष्ठ लीला निर्देशन : श्री भरत रामलीला दशहरा कमेटी, ऋषिकेश
सर्वश्रेष्ठ मंच सज्जा : श्री भरत रामलीला दशहरा कमेटी, ऋषिकेश
सर्वश्रेष्ठ लीला संगीत : रामलीला कला समिति, झंडा बाजार, देहरादून
सर्वश्रेष्ठ चौपाई वाचन : पर्वतीय रामलीला कमेटी, धर्मपुर
सर्वश्रेष्ठ रामलीला ओवरऑल : पर्वतीय रामलीला कमेटी, धर्मपुर
अमर उजाला रामलीला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : रोहताश पाल, सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी, ऋषिकेश

 

विज्ञापन

ज्यूरी को भी किया सम्मानित 

- प्रदीप घिल्डियाल, वरिष्ठ रंगकर्मी
- हरीश भट्ट, वरिष्ठ रंगकर्मी
- बीना अग्रवाल, भरतनाट्यम प्रशिक्षक

सान्या ने पहली बार में ही दी पुरुष कलाकार को मात

अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची श्री भरत रामलीला दशहरा कमेटी, ऋषिकेश की सर्वश्रेष्ठ सीता स्वरूपी सान्या सचदेवा ने पहली ही बार में 28 साल से सीता की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को मात दे दी। सान्या अभी 17 साल की हैं और 12 कक्षा में पढ़ रही हैं। सान्या ने इस अवॉर्ड का श्रेय अपने परिजनों को दिया।

कहा कि मम्मी-पापा अनुमति नहीं देते तो शायद वह इस अवॉर्ड से वंचित रह जाती। साथ ही अमर उजाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो लड़की रामलीला में मंचन करने से कतराती हैं अब इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी। कोई भी मंच छोटा नहीं होता और हर छोटे से ही मनुष्य बड़े तक पहुंचता है। 

रामलीला मंचन को किया जीवन समर्पित 

अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी ऋषिकेश से रोहताश पाल ने अपना जीवन रामलीला को समर्पित कर दिया है। रोहताश पाल 76 वर्ष के हैं। उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह साल 1955 से रामलीला मंचन कर रहे हैं।

ऐसा कोई किरदार नहीं है जो उन्होंने न निभाया हो। बताया कि उनका लिवर खराब है और वह कोई दवाई भी नहीं खाते। जब तक प्रभु की इच्छा होगी। तब तक रामलीला करते रहेंगे। बताया कि उनकी तीन पीढ़ियां रामलीला मंचन कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें