फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने स्नान-दान किया, मंदिरों में हुई पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने स्नान-दान किया, मंदिरों में हुई पूजा माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। शरद पूर्णिमा पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया। रात को चंद्रमा के दर्शन भी किए। वहीं, मंदिरों में हवन व पूजा अर्चना हुई। श्री मां कालिका मंदिर में मुख्य पुजारी विशंभर दत्त थपलियाल ने कार्तिक भगवान की कथा सुनाई। मां कालिका दैनिक यज्ञशाला में आचार्य चंद्रप्रकाश ममगाईं ने बताया कि ब्रह्मा भगवान ने आज की रात्रि को 6 महीने की रात्रि के बराबर कर दिया था, क्योंकि आज के दिन भगवान कृष्ण ने रास रचाया था। पूर्णिमा से कार्तिक मास शुरू होता है। इस पूरे महीने में दैनिक हवन के साथ रोजाना 15 गीता अध्याय और विष्णुसहस्रनाम एवं गायत्री की आहुतियां दी जाएंगी। गायक प्रमोद श्रीवास्तव ने भजन-कीर्तनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। इस अवसर पर ट्रस्टी गगन सेठी, रमेश साहनी, प्रधान नरेश मैनी, अशोक लांबा, जय किशन कक्कर, विजय अरोरा, शैंकी डोरा, सिद्धार्थ आनंद, उमेश मिनोचा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें