फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल के योगदान को कभी भूल नहीं सकता देश : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। सरदार पटेल ने पूरे देश को एकता के एक सूत्र में पिरोने का जो काम किया है, उसे देश कभी नहीं भूल सकता। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पर घंटाघर स्थित पटेल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह बात कही। घंटाघर स्थित पटेल पार्क में अंबेडकर नगर मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की अलग-अलग रियासतों को एक झंडे के नीचे लाने का काम सरदार पटेल जैसा महान व्यक्तित्व ही कर सकता था। उन्होंने बहुत कम समय में सभी रियासतों से बातचीत कर उनका भारत में उनका विलय कराया। उनके इस योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के लिए जो किया वो अनमोल और अमूल्य है। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर सांसद टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, खजान दास, रविंद्र कटारिया, सीताराम भट्ट, पुनीत मित्तल, विश्वास डाबर, रईस अंसारी, अल्लाह बंदा, अनूप गोयल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें