फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम के राज्याभिषेक से कायम रखी परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान राम के राज्याभिषेक से कायम रखी परंपरा माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। श्री रामलीला कला समिति की ओर से शुक्रवार शाम को रामलीला भवन में भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा पाठ व सुंदर कांड पाठ से किया। राज्याभिषेक का शुभारंभ विधायक खजानदास ने किया। समिति के महामंत्री सोमप्रकाश शर्मा ने कहा कि विजयदशमी पर बड़ा तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर, राम मंदिर व राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की गई। अध्यक्ष अरविंद गोयल ने कहा कि समिति 151 सालों से रामलीला मंचन करती आ रही है। विजयदशमी पर लंका दहन का मंचन किया जाता है। लेकिन, इस बार कोरोना संकट के चलते रामलीला मंचन संभव नहीं हो सका। परंपरा को बनाए रखने के लिए भगवान राम का राज्याभिषेक मंचन किया गया। इस अवसर पर दयाल चंद गुप्ता, महामंत्री महेश गर्ग, मनमोहन जायसवाल, हर्ष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शुभम गोयल, शरद गोयल, बालेश गुप्ता, विक्की गोयल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें