फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज ने महिला सशक्तिकरण व नशामुक्ति का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्मीकि समाज ने महिला सशक्तिकरण व नशामुक्ति का दिया संदेश - उत्तराखंड वाल्मीकि समाज कल्याण समिति ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकाली माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। उत्तराखंड वाल्मीकि समाज कल्याण समिति की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति जैसे सामाजिक संदेश दिए गए। यात्रा का विधायक गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। समिति की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बबीता सहोत्रा ने कहा कि आज शिक्षा बेहद जरूरी है। शिक्षा से ही अधिकारों व कर्तव्यों का आभास होता है। सही व गलत का पता चलता है। कहा कि आदर्श समाज में महिलाओं की मजबूती व नशामुक्ति जरूरी है। कहा कि कोरोना संकट के चलते बड़ा आयोजन नहीं किया गया। इस अवसर पर पार्षद योगी योगेश, महामंत्री राजीव गोदियाल, सचिव जॉनी जतिन गोदियाल, राकेश, अजय सतपाल, रेशमा, सोनिया, कुसुम, कांता देवी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें