देहरादून। चिह्नित राज्य आंदोनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेन्द्र प्रताप की संस्तुति पर केंद्रीय अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी को मंच का केन्द्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया ।
धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि महेश जोशी ऊर्जावान नेता है और राज्य निर्माण आंदोलन के अलावा राजनीतिक धार्मिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाई है। वह प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर संघर्षरत रहते हैं। उनके अनुभवों व सक्रियता का लाभ चिह्नित आंदोलनकारियों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।