फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की आरक्षण केंद्रों पर तेजी से घटी आरक्षण कराने वाले यात्रियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून देश दुनिया में फैली कोरोना के चलते जहां रेलवे मे ट्रेनों का संचालन कम होने के साथ ही यात्रियों की संख्या में तेजी से गिरावट आयी है और रेलवे की आय पर इसका खासा असर पड़ा है। वहीं कोरोना बीमारी के डर से अब यात्री रेलवे के आरक्षण केंद्रों पर भी आरक्षण कराने से परहेज कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों की ही मानें तो रेलवे के आरक्षण केंद्रों पर सिर्फ 20 फ़ीसदी ही यात्री आरक्षण कराने आ रहे हैं। जबकि 80 फ़ीसदी यात्रियों द्वारा ऑनलाइन आरक्षण किया जा रहा है। देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल आरक्षण केंद्र पर 20 फ़ीसदी यात्री आरक्षण कराने आ रहे हैं। जो पहले की तुलना में बेहद बहुत कम है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संकट से पूर्व औसतन 40 फ़ीसदी यात्रियों द्वारा रेलवे के आरक्षण केंद्रों पर आकर आरक्षण कराया जाता था। लेकिन अब जबकि कोरोना संकट का दौर है तो तमाम यात्री रेलवे के आरक्षण केंद्रों में आने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि यात्रियों को कोरोना बीमारी से बचाने के लिए रेल प्रशासन की ओर से तमाम एहतियाती कदम उठाए गए हैं। आरक्षण केंद्रों को पूरी तरह से सेनेटाइज़ कराने के साथ ही यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग व उनके हाथों को सेनेटाइज़ कराया जा रहा है ।लेकिन इसके बावजूद आरक्षण कराने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम है। हालांकि मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल का यह भी कहना है कि दीपावली, छठ जैसे पर्वों पर यदि अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाता है तो आने वाले दिनों में आरक्षण केंद्रों में टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें