मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) गोपाल रावत का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थे और उनका इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा था।
Coronavirus in Uttarakhand: देहरादून में अब तक 49 प्रतिशत कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत
मुख्यमंत्री ने अपने ओएसडी रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया है। सीएम ने कहा कि गोपाल रावत एक कुशल और योग्य अधिकारी थे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
प्राप्त जानकारी अनुसार, गोपाल रावत दून अस्पताल में कई दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहे। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। जहां वह वेंटीलेटर पर थे।
कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत
मुख्यमंत्री ने प्रेस सूचना ब्यूरो में कार्यरत सूचना विभाग के फोटोग्राफर देवेंद्र रावत के पिता भीम सिंह रावत के निधन पर भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भटट्, मीडिया समन्वयक दर्शन सिंह रावत, सचिव दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निदेशक सूचना अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार, आशीष त्रिपाठी, उपनिदेशक केएस चौहान व नितिन उपाध्याय, सहायक निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया, ओएसडी मलकेश्वर प्रसाद कैलखुरी ने भी दुख व्यक्त किया हैं।
बल्लूपुर चौक स्थित सिनर्जी अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला के शव को कोविड गाइडलाइन के तहत परिजनों के सुपुर्द कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिजनों ने तबियत बिगड़ने पर कोरोना पॉजिटिव महिला को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार को महिला की मृत्यु हो गई। महिला की उम्र 75 वर्ष थी। वह प्रेमनगर विंग नंबर चार की रहने वाली थी। अस्पताल संचालक कमल गर्ग ने कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि की है।