आरोपी ने बताया कि उसने वर्ष 2019-20 में फेसबुक के अलग-अलग एकाउंट खोले। इन पर मजाकिया पोस्ट करने शुरू किए और दूसरे ग्रुप में आने वाले मजाकिया पोस्ट भी शेयर करने लगा। कुछ समय बाद उसने वैसे ही पोस्ट खुद बनाने शुरू किए, ताकि उसका पेज जल्द वायरल हो। धीरे-धीरे वह डार्क कॉमेडी की ओर चला गया।
जैसे ही उसने विराट कोहली और उनकी बेटी, दिव्यांग लोगों और एलजीबीटीक्यू पर मजाकिया और आपत्तिजनक पोस्ट की तो उसके रिश्तेदारों ने उसके इस कृत्य को गलत बताया। इसके बाद से उसने पोस्ट बंद कर दिए। पुलिस ने उसके इस कृत्य को गंभीर मानते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।