फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में आईएसबीटी महाप्रबंधक ऑफिस में युवक ने की आत्महत्या, हरिद्वार में दो ने मौत को लगाया गले

Thu, 21 Nov 2019 02:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून के आईएसबीटी बस अड्डे में महाप्रबंधन ऑफिस के अंदर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची और उक्त युवक को फंदे से नीचे उतारा।

 

पुलिस द्वारा देहरादून निवासी उक्त युवक के परिजनों को सूचित किया जा चुका है। मौके से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मॉर्चरी भेजा गया है।

विज्ञापन


घर में फांसी लगाकर खुदकुशी

हरिद्वार में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उत्तरी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र की घटना है। पुलिस के अनुसार अतुल गोस्वामी 30 वर्ष पुत्र गंभीर किशोर निवासी इंदिरा विकास कॉलोनी सूखी नदी खड़खड़ी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार में उसकी पत्नी और दो साल का बेटा है। वह नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

टंकी से कूदकर आत्महत्या

हरिद्वार में ही एक युवक ने टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी की घटना है। पुलिस के अनुसार कॉलोनी निवासी सुनील कुमार 22 वर्ष पुत्र रामपाल ने आज कॉलोनी में पानी की टंकी से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कुछ लोगों कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था। लोगों ने टंकी पर आने जाने का रास्ता खुला छोड़ने पर भी नाराजगी जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें