फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मालदेवता पुल पर लटकी मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 20 Sep 2026 12:01 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मालदेवता में एक युवक का शव पुल से लटका मिला। मृतक के शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन
इसी पुल से लटकी मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर मालदेवता चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव नीचे उतारकर जांच की। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी (35) पुत्र कपूरचंद निवासी घमंडपुर, रानीपोखरी, देहरादून, हाल निवासी वेदवानी विहार, बालावाला के रूप में हुई है। मौके पर एक स्कूटी (यूके07 एफएन-9653) भी खड़ी मिली। जांच में स्कूटी मृतक के रिश्तेदार की होना सामने आया।

देहरादून में दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर घायल
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी मौके पर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें