फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में दोपहर बाद बदला मौसम, धूप के बीच होने लगी बारिश

Thu, 14 Mar 2019 02:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cloud - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आज दोपहर बाद अचानक देहरादून का मौसम बदल गया। आसमान में बादल घिर आए और बारिश होने लगी। बारिश होते-होते धूप निकल आई। रुद्रपुर में भी दोपहर बाद धूप के साथ बारिश हुई। प्रदेश के सात जिलों में आज ओले गिरने और तेज रफ्तार आंधी चलने का अनुमान है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाये रहने का अनुमान है। राजधानी दून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में ओले गिरने और तेज आंधी चलने का भी अनुमान है। बुलेटिन के अनुसार आंधी की गति 70 किमी प्रति घंटे तक भी हो सकती है। वहीं, अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें