फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में गर्म हुई दून घाटी, लगातार बढ़ रहा पारा

Mon, 22 Feb 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून की वादियों में तापमान की बढ़ोतरी ने सर्दियों के सीजन में गर्मी का अहसास करा दिया है। बीते तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी की वजह से दिन में खूब पसीना बहाने वाली गर्मी हो रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


रात का तापमान भी बढ़ा
राजधानी में दो दिन पहले तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड होने के बाद रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 27.2 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार बारिश कम होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में भी आसमान साफ रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें