कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुराने कानून आईपीसी के तहत आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, हानिकारक पदार्थ देकर चोट पहुंचाने, लज्जा भंग करने के लिए हमला और आपराधिक धमकी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर के कलसिया चौक से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।