इस पर उन्होंने विजिलेंस को सूचना दे दी। विजिलेंस सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने पटवारी गुलशन हैदर को तहसील कालसी के निजी कमरे से दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस पर पटवारी ने रिश्वत में मिले 500-500 के चारों नोट निगल लिए।
टीम पटवारी को उप जिला अस्पताल विकासनगर लेकर आई। यहां हुई अल्ट्रासाउंड जांच में पेट में नोट नजर नहीं आए। रेडियोलॉजिस्ट ने टीम को पटवारी की एंडोस्कोपी जांच करवाने का सुझाव दिया है। टीम पटवारी को अपने साथ देहरादून ले गई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।