फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'निशा और उसके कजंस’ में देहरादून के विभू

Wed, 30 Jul 2014 11:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में अमेरिकन मूवी ‘द डिग्निफाइन प्रिंसेस’ की शूटिंग के बाद स्टार प्लस के सीरियल ‘निशा और उसके कजंस’ में कम पढ़े-लिखे और स्पष्ट हिंदी बोलने वाला किरदार निभाने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन


अमेरिकन फिल्म में कर चुके हैं काम
यह कहना है कि देहरादून के रहने वाले एक्टर विभू राघव का। बल्लुपुर चौक के पास आशीर्वाद एनक्लेव की लेन नंबर- 6 में रहने वाले विभू राघव 11 अगस्त से शुरू हो रहे सीरियल ‘निशा और उसके कजंस’ में नजर आएंगे।

यह धारावाहिक सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे प्रसारित होगा। केवी ओएनजीसी से 12वीं, फिर डीआईटी से इंजीनियरिंग करने वाले विभू ने बताया कि हाल में अमेरिकन फिल्म ‘द डिग्निफाइन प्रिंसेस’ की।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से कोर्स, फिर अमेरिकन मूवी के बाद स्पष्ट हिंदी बोलने वाले रोल में दिक्कत हो रही है। विभू ने कहा कि ‘निशा और उसके कजंस’ में वह निशा के दोस्त बने हैं।

स्पष्ट हिंदी बोलने वाला है किरदार
यह किरदार कम लिखा-पढ़ा और स्पष्ट हिंदी बोलने वाला है। ड्रेसिंग भी गरीबों वाली है। विभू के मुताबिक असल जिंदगी में वे इससे बिल्कुल अलग हैं।

विभू चैनल वी के लिए ‘सरवीन गूगल’, स्टार प्लस के ‘अर्जुन’ में नेगेटिव रोल कर चुके हैं। विभू ने बताया कि ‘द डिग्निफाइन प्रिंसेस’ में चंद्रचूड़ सिंह उनके पिता बने हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा विभू जिलेट, डेरी मिल्क, आईपीएल आदि के लिए भी विज्ञापन कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें