फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: धार्मिक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला 19 साल का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने डिलीट करवाई

Tue, 30 Sep 2025 11:59 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक कमेंट किए जाने के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने सोमवार रात बाजार चौकी पर हंगामा कर दिया। देर रात तक हंगामे के चलते पुलिस को भीड़ को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आई लव मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पटेलनगर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज करके 19 साल के युवक गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है। गुलशन उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई का रहने वाला है। यहां 11वीं की पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने खुद से संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है। गुलशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बहसबाजी के चलते अभद्र कमेंट किया था, जिसे सोशल मीडिया से हटवा दिया है। जो लोग बाजार चौकी में पहुंचे थे उनकी शिकायत भी रिसीव कर ली गई है। हालांकि उनके साथ बड़ी संख्या में लोग चौकी पर जमा होकर नारेबाजी और शोर शराबा करने लगे थे, जिससे आसपास के रास्तों पर जाम लगने लगा।

ये भी पढे़ं...AIIMS Rishiksh:  बेपर्दा किया सीसीयू, जीवन रक्षक मशीन के भी 97 लाख डकार गए अधिकारी, सीबीआई ने किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को पुलिस अधिकारियों की ओर से भरसक समझाया गया कि वह यातायात और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती न खड़ी करें, उसके बावजूद करीब डेढ़ घंटे तक लोगों का हंगामा जारी रहा तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। एहतियातन पुलिस को तैनात रखा गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें