एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था ऐसे में आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें दो संदिग्ध दिखाई दिए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को राजपुर क्षेत्र में आर्चिड पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं। लत पूरी करने के लिए चोरी करते हैं।
27 अगस्त की रात करीब दो बजे चोरी के इरादे से निर्माणाधीन मकान में घुसे थे। चौकीदार को सोता देख उसके रुपये और मोबाइल निकालने लगे तो इतने में वह जाग गया और शोर मचाने लगा। इसलिए पास पड़े लोहे के सरिये से वार कर हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सरिया और चौकीदार का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।