पुलिस के अनुसार, लोगों से पूछताछ में पता चला है कि यह मकान किसी देवेंद्र भारद्वाज ने कुछ महीने पहले ही बनाया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, देवेंद्र फाइनेंस का काम करते हैं। हाल ही में वह इस का सौदा किसी पवन नाम के व्यक्ति से किया है। दोनों ही व्यक्ति मौके पर नहीं मिले हैं। मकान किस के नाम है यह पता नहीं चल पाया है। इसका सोमवार को पता चल पाएगा।
पुलिस ने बताया कि इस मकान से सटे दो मकानों में भी दरारें आ गई हैं। जिसमें एक मकान मेें कोई नहीं रह रहा था। यह मकान दुकान के रूप में बना हुआ है। जबकि दूसरा मकान अजीत सिंह का है। जिसमें देखरेख के लिए अजीत का भाई राजेंद्र कई दिन से रहे रहा है। मकान में दरारें आने से खतरे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों मकानों को खाली करवा दिया गया है। राजेंद्र भी अपने दूसरे मकान में चला गया। वहीं, इंस्पेक्टर रायपुर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जो मकान ढहा है। उसका असली मालिक कौन है इसका पता लगाया जा रहा है।