फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, कर्मचारियों को पीटने का आरोप

Thu, 26 Feb 2026 11:12 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

वन क्षेत्राधिकारी रवींद्र कुमार बेडवाल ने थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर देकर बताया था कि कुछ व्यक्तियों ने आशारोड़ी रेंज कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की, गाली-गलौच व मारपीट की और राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशारोड़ी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तोड़फोड़, मारपीट और हंगामा करने के मामले में क्लेमेंटटाउन पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी रवींद्र कुमार बेडवाल ने थाना क्लेमेंटाउन में तहरीर देकर बताया था कि कुछ व्यक्तियों ने आशारोड़ी रेंज कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की, गाली-गलौच व मारपीट की और राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान कार्यालय परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन में नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।

Rishikesh: परशुराम चौक पर नशे में धुत युवकों के दो गुटों में विवाद, लाठी-डंडे, पत्थर और चापड़ से युवक पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती 22 फरवरी को वैभव गौड़ और साजिद शाह को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान घटना में कृष्णा राठौर (32 वर्ष) निवासी टर्नर रोड क्लेमेंटटाउन और सिद्धांत राणा (27 वर्ष) निवासी तेलपुर चौक मेहूंवाला माफी की संलिप्तता भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को भी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें