फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़े

Sun, 08 Nov 2026 12:55 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

संस्कृति लोक कॉलोनी निवासी चंद्रमोहन ने पांच नवंबर को पटेलनगर कोतवाली में घर से नकदी चोरी होने की शिकायत दी थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी।
विज्ञापन
आरोपी पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेलनगर क्षेत्र की संस्कृति लोक कॉलोनी में घर से नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 15,200 रुपये की नकदी बरामद हुई है। दोनों आरोपी नैनीताल जिले के रामनगर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


संस्कृति लोक कॉलोनी निवासी चंद्रमोहन ने पांच नवंबर को पटेलनगर कोतवाली में घर से नकदी चोरी होने की शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे संदिग्धों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री का पति गिरफ्तार: 44 एफआईआर धारी हैं गिरधारी, ऑडियो क्लिप और गवाहों के बयान बने गिरफ्तारी का आधार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सात नवंबर को पटेलनगर क्षेत्र से हिमांशु (28) और राहुल सनवाल (28), निवासी रामनगर, नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी की रकम बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें