फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कांवली रोड पर दर्दनाक हादसा, डंपर ने मजदूर को कुचला, सड़क पर टायर जलाकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 06 May 2026 08:00 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कांवली रोड पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक डंपर ने एक मजदूर को कुचल दिया। व्यक्ति मजदूरी करने के लिए बिहार से देहरादून आया था और कांवली गांव में अन्य मजदूर साथियों के साथ रहता था।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के कांवली रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और पुलिस को शव उठाने नहीं दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान सकल देव साहनी निवासी सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मजदूरी करने के लिए बिहार से देहरादून आया था और कांवली गांव में अन्य मजदूर साथियों के साथ रहता था। बुधवार सुबह वह अपने साथियों के साथ लेबर चौक की ओर काम की तलाश में जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी मुआवजे की मांग और डंपर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kailash Mansarovar Yatra: महंगी हुई कैलाश यात्रा, बढ़ाए गए 35 हजार रुपये; अब प्रति यात्री देने होंगे 2.09 लाख
विज्ञापन


हादसे के चलते क्षेत्र में लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित रहा। एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है कि लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है और आरोपी डंपर चालक पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें