एलिवेटेड रोड से दून के प्रवेश और अंदर तक वाहन कई घंटे तक जाम में फंसे रहे। एलिवेटेड रोड से आशारोड़ी तक एक लाइन वाहनों से पैक रही। शाम चार बजे के बाद स्थिति सामान्य होनी शुरू हुई।
बड़ी संख्या में लोगों ने किया दून का रुखशुक्रवार को वीकेंड के पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटकों ने दून का रुख किया। इससे देहरादून के मुहाने से लेकर अंदर तक वाहन जाम में फंसे रहे। एक्सप्रेसवे पर भी मां डाट काली मंदिर तक जाम लगा। दरअसल, देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद लॉन्ग वीकेंड पहली बार पड़ा और पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक दून पहुंचे।