देहरादून से पहली बार हैदराबाद और बेंगलुरू के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई। बुधवार को हैदराबाद से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नौ बजकर 10 मिनट पर फ्लाइट पहुंची। एयर इंडिया की ओर से सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को चलने वाली इस फ्लाइट का शेडयूल जारी किया है।
एयर इंडिया के अनुसार, हैदराबाद और बेंगलुरू के लिए सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को फ्लाइट चलेगी। शेड्यूल के अनुसार, बुुधवार को हैदराबाद से सात बजे फ्लाइट चली और 9 बजकर 10 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची।