फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: छह नवंबर से होगा तीन दिवसीय युवा महोत्सव, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बैंड मचाएंगे धमाल

Fri, 31 Oct 2025 05:16 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

इस बार के युवा महोत्सव में परंपरागत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और युवाओं के आधुनिक संगीत-नृत्य का मिला-जुला संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में छह नवंबर से होने वाले तीन दिवसीय युवा महोत्सव में इस साल विभिन्न स्कूलों कॉलेजों और विवि के बैंड धमाल मचाएंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कलाकारों की प्रस्तुतियां, फूड स्टॉल, ड्रोन कबड्डी, स्पोर्ट्स टेक हैकाथॉन जैसे आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 

विज्ञापन


बताया कि इस बार के युवा महोत्सव में परंपरागत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और युवाओं के आधुनिक संगीत-नृत्य का मिला-जुला संगम देखने को मिलेगा। इस महोत्सव से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने के लिए प्रदेश की विभिन्न निजी और सरकारी यूनिवर्सिटियों, साथ ही देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूलों के बैंड को भी आमंत्रित किया गया है। 

बिल लाओ इनाम पाओ: सीएम धामी ने निकाले मेगा लकी ड्रॉ, दो लोगों ने जीती इलेक्ट्रिक कार, कई को मिले बंपर इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन तेजी से चल रहा है। यहां पर फूड स्टॉल्स, हैंड वर्क टेक्सटाइल व अन्य स्टॉल प्रदर्शित किए जाएंगे। ड्रोन कबड्डी और पारंपरिक खेल पिट्ठू का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ-साथ लोक नृत्य, कविता लेखन, भाषण, लोकगीत प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। मुर्गा झपट जैसे मनोरंजन खेल होंगे साथ ही स्पोर्ट्स टेक हैकाथाॅन में भी युवा अपना जौहर दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें