फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर घाटी में फंसे देहरादून के 10 तीर्थयात्री

Mon, 11 Jul 2016 07:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून (श्यामपुर)
विज्ञापन
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर घाटी में बिगड़े हालात के चलते देहरादून जिले के 10 तीर्थयात्री भी फंस गए हैं। ये लोग अमरनाथ यात्रा पूर कर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


इन यात्रियों को श्रीनगर से आगे एक बेस कैंप में रोका गया है। यात्रियों ने बताया कि उन्हें तीन दिन से पानी तक नसीब नहीं हो पाया है। सभी लोग भूखे, प्यासे कैंप में है।

ऋषिकेश श्यामपुर क्षेत्र के 10 लोग अमरनाथ की यात्रा पर गए थे। दर्शन करने के बाद ये लोग तीन दिन पहले लौट रहे थे। घाटी में चल रहे बवाल के बाद पुलिस प्रशासन ने इन सभी यात्रियों को बेस कैंप में रोक लिया है।
विज्ञापन


यात्रा में श्यामपुर के पूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह रावत भी शामिल हैं। उन्होंने दूरभाष पर अमर उजाला को बताया कि यात्रा में उनके साथ सभी पुरुष साथी हैं। लौटते समय सात जुलाई को उन्हें बवाल होने के बाद श्रीनगर से आठ किलोमीटर आगे पंथा चौक पर रोक लिया गया।
विज्ञापन

सभी तीर्थयात्री भयभीत

burhan vani
बताया कि इसके बाद उन्हें एक कैंप में लाया गया है। सभी तीर्थयात्री भयभीत हैं। कैंप में पीने का पानी भी ठीक तरह से नहीं मिल पा रहा है। इंटरनेट सेवा भी बंद की गई है। अभी कोई संभावना घर जाने की नजर नहीं आ रही है। 

ये लोग फंसे
दिनेश  पोखरियाल (भट्टोंवाला), राजीव असवाल (कपूरफार्म) गुमानीवाला, रमेश  रावत (गढ़ीमयचक), अनिल बाबू (ज्वालापुर) हरिद्वार, पूर्ण बिष्ट (गढ़ीमयचक),  अर्जुन रावत (भल्लाफार्म), गगन मल्होत्रा (देहरादून), कबूल  राणा (भट्टा कालोनी), हर गोपाल अग्रवाल (भल्लाफार्म), भूषण (ऋषिकेश) आदि शामिल हैं। परिजनों तक किसी तरह कुशल होने की सूचना पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें