फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मालदेवता में खनन में लगे ट्रक ने पैदल जा रहे किशोर को कुचला, ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

Mon, 02 Mar 2026 10:43 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सेरकी गांव का रहने वाला शिवांस उर्फ शिवा अपने घर के पास ही सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इस दौरान बेहद तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदेवता क्षेत्र के सेरकी गांव में खनन में लगे एक तेज रफ्तार डंपर ने 16 साल के किशोर को कुचल दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने खनन कार्य में लगे डंपरों के बेलगाम चलने पर आक्रोश जताते हुए उन पर रोक की मांग की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को सेरकी गांव का रहने वाला शिवांस उर्फ शिवा अपने घर के पास ही सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इस दौरान बेहद तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। इसके पहले कि लोग कुछ समझ पाते डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर रायपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, घटना से आक्रोशित गांव के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में खनन कार्य में लगे डंपर अंधाधुंध रफ्तार से चलते हैं।
विज्ञापन


देहरादून में हादसा:  चालक को आई झपकी, हरिद्वार हाईवे पर पलटी कार, कई लोग हुए घायल
विज्ञापन


इस कारण ग्रामीणों को हमेशा घर से निकलने में डल लगता है। ग्रामीणों का आरोप है कि डंपर खनन सामग्री से ओवरलोड रहते हैं। चालक जानबूझकर उन्हें तेज रफ्तार से दौड़ाते हैं। इससे ग्रामीण भयभीत रहते हैं। अब इस घटना के बाद ग्रामीओं में बेहद आक्रोश है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें