फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून की बेटी को मिली ऑक्सफोर्ड विवि. में एंट्री

Mon, 28 Sep 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून की बेटी स्वाति कथूरिया को दुनिया के नामी विश्वविद्यालय ऑक्सफोर्ड में प्रवेश मिल गया है। स्वाति ने हाल ही में प्रवेश परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड विवि को दुनिया में तीसरी रैंक मिली है। स्वाति इस विवि से एमबीए का कोर्स करेंगी। देहरादून के रेसकोर्स निवासी विजय कथूरिया और इंदू कथूरिया की बेटी स्वाति कथूरिया ने कांवेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद नोएडा के एक निजी शिक्षण संस्थान से बीटेक कंप्यूटर साइंस पढ़ा।

इंफोसिस सहित कई नामी कंपनियों में काम करने के बाद स्वाति इन दिनों एपटेक में सालाना 18 लाख रुपए के पैकेज पर काम कर रही थी। स्वाति के पिता विजय ने बताया कि स्वाति ने विदेश में शिक्षा के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा पास की, जिसमें उसे अच्छे अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर उसे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से बुलावा आ गया। स्वाति ने नौकरी छोड़कर ऑक्सफोर्ड में एक वर्षीय एमबीए में दाखिला ले लिया है। स्वाति की ख्वाहिश बड़ी कंपनियों में अच्छी नौकरी की है। ऑक्सफोर्ड में उनके बैच में कुल 350 छात्र हैं, जिनमें से 75 भारतीय हैं। स्वाति के पति भी इंजीनियर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें