वाहनों के बढ़ते दबाव से मानवीय चेकिंग हो रही मुश्किल
अधिकारियों के अनुसार दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद वाहनों का दबाव बढ़ गया है। शहर में जाम की भी स्थिति बनी रहती है। चेकिंग के लिए टीम को लगाकर रोककर वाहनों का चालान करना बेहद मुश्किल है। वाहनों को रोकने पर और अधिक जाम लग सकता है। ऐसे में उन्नत तकनीकी से लैस इन कैमरों से हर वाहन पर पैनी नजर रखी जा सकेगी।
वाहनों का दबाव बढ़ रहा है, ऐसे में चेकिंग के लिए मानवीय बल तैनात करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में एएनपीआर कैमरों से वाहनों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा सकेगी। -
- डॉ. अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून